जब दो भाई हो गए एक दूसरे के खून के प्यासे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव घलगोट में जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। घटना में दोनों लहूलुहान हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।
दोनों भाइयों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मदन लाल घलगोट ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार शाम वह अपने खेतों में काम कर रहा था।
इसी दौरान उसके भाई कमल कुमार ने जमीन के विवाद के कारण उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब उसने कमल का विरोध किया तो उसने कुल्हाड़ी से उसकी बाईं टांग पर वार कर दिया।
एक ने कुल्हाड़ी तो दूसरे ने कस्सी से किया हमला
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उधर, कमल कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके भाई मदन लाल ने जमीन विवाद के कारण उससे मारपीट की है। इस दौरान उसने कस्सी से उस पर वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मगर जमीन के लिए दो भाईयों में हुए इस जानलेवा झगड़े से पूरे क्षेत्र के लोग सहमें हुए हैं।