फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Visa fraud: six men duped of Rs 15 lakh

विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी

Mon, 23 May 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 23 May 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
Visa fraud: six men duped of Rs 15 lakh
विदेश भेजने के नाम पर छह युवकों के साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

विदेश भेजने के नाम पर छह युवकों के साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। युवकों को ठगी का एहसास उस समय हुआ, जब विदेश जाने के लिए फीस जमा करवाने के बाद महिला एजेंट फरार हो गई। दो युवकों को डुप्लीकेट वीजे भी जारी किए गए हैं। पीड़ित युवकों ने आरोपी सर्वजीत कौर पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी मॉडल टाउन जालंधर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित युवकों प्रिंस कुमार, शाम सुंदर, राजेश कुमार, हंसराज, राजन शर्मा एवं बृज मोहन सभी निवासी जिला ऊना ने सामूहिक शिकायत पत्र एसपी अनुपम शर्मा को सौंपा। शिकायत पत्र में युवकों ने बताया कि सर्वजीत कौर निवासी मॉडल टाउन जालंधर ने ऊना स्थित नंदा अस्पताल ऊना के सामने सुखमन्न कंसलटेंट ट्रेड सेंटर खोला था।
विज्ञापन


जहां उन्होंने विदेश जाने के लिए महिला एजेंट को अपने पासपोर्ट तथा विदेश जाने के लिए फीस जमा करवाई थी। फीस जमा करने के बाद सर्वजीत कौर पिछले 10 दिनों से अचानक गायब हो गई। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। शिकायतकर्ताओं ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


कि जब उन्होंने मोबाइल पर संपर्क किया, तो वह टालमटोल करने लगी। युवकों ने आरोप लगाया कि सर्वजीत कौर ने शाम सुंदर को जोर्डन एवं बृजमोहन को आस्ट्रेलिया के डुप्लीकेट वीजे भी जारी किए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed