फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Villagers Beat Up a Police Jawan, Blacken His Face For Molesting Girl

रात को युवती के कमरे में घुसा पुलिस जवान, लोगों ने किया मुंह काला

Mon, 17 Apr 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर) Updated Mon, 17 Apr 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers Beat Up a Police Jawan, Blacken His Face For Molesting Girl

गांव के लोगों ने एक मनचले को पकड़ा जो कि पुलिस में तैनात है। इसके बाद उसका मुंह काला कर रात भर कमरे में बंद रखा और सुबह पुलिस के हवाल कर दिया। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। पुलिस चौकी नम्होल के तहत एक गांव में ग्रामीणों ने एक मनचले को पकड़ा।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसके बाद युवक को मुंह काला कर रात भर कमरे में बंद रखा और सुबह पुलिस के हवाल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक पुलिस के जिला पुलिस में सिक्योरिटी विंग में तैनात है। वहीं युवक का फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। युवक को गिरफ्तार कर बरमाणा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रात 12 बजे युवती के कमरे में घुसा

Villagers Beat Up a Police Jawan, Blacken His Face For Molesting Girl

जानकारी के अनुसार आरोपी दिनेश गांव में किसी युवती के कमरे में घुस गया। देर रात 12 बजे जब वह युवती के कमरे में घुसा तो परिजनों ने उसे देख लिया। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक का मुंह काला कर उसे पूरी रात कमरे में बंद रखा। इसके बाद सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने  पुलिस को फोन के माध्यम से घटना स्थल पर बुलाया गया। 

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि बरमाणा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो गांव में किसी के घर घुस गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed