फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilence arrested three employee smm dehra in bribe case.

एसडीएम ऑफिस के दो कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा/देहरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा/देहरा Updated Mon, 23 Mar 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
vigilence arrested three employee smm dehra in bribe case.

एसडीएम दफ्तर देहरा के दो कर्मचारियों को विजिलेंस टीम ने हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोपियों में क्लर्क और कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। विजिलेंस के अनुसार मान सिंह निवासी मानगढ़ ने विजिलेंस में शिकायत दी थी कि एसडीएम कार्यालय से उन्हें इंतकाल और नकल मुसाबी के दस्तावेज चाहिए थे।

विज्ञापन


लेकिन, कार्यालय में तैनात कर्मचारी इसे देने में आनाकानी कर रहे हैं। दस्तावेजों के लिए उन्होंने एसडीएम कार्यालय के तहत संबंधित विभाग में दो महीने तक कई चक्कर लगाए। लेकिन, काम नहीं हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन दस्तावेजों की एवज में आरोपियों ने उससे रिश्वत मांगी। तंग आकर उन्होंने विजिलेंस में शिकायत की।

विज्ञापन

एक हजार रूपए की मांग रहे थे रिश्वत

vigilence arrested three employee smm dehra in bribe case.

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने इंस्पेक्टर प्रेम चंद, चमन लाल और अजीत कुमार की एक टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी कर्मचारियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा कर सोमवार का दिन तय किया। शिकायतकर्ता मान सिंह ने जैसे ही एसडीएम कार्यालय में तैनात नाजिर हुसैन और सुभाष चंद को एक हजार रुपये की रिश्वत दी तो दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद कुछ और कर्मचारियों के नाम सामने आ सकते हैं। एसपी विजिलेंस धर्मशाला विमल गुप्ता ने बताया कि रिश्वत लेने पर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed