फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilance investigation in 14 lakh tree plantation fraud bilaspur himachal

14 लाख के फर्जी पौधरोपण मामले में 40 लोगों से होगी पूछताछ

Sat, 08 Dec 2018 01:48 PM IST
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 08 Dec 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
vigilance investigation in 14 lakh tree plantation fraud bilaspur himachal

सदर वन खंड में पौधरोपण के फर्जीवाड़े की विजिलेंस ने जांच तेज कर दी है। विजिलेंस ने आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज कर लिए हैं, जबकि पूछताछ के लिए 40 लोगों की सूची तैयार की गई है। खास बात है कि विजिलेंस की इस सूची में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा ठेकेदार और श्रमिकों के नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


वन विभाग ने सदर वन खंड के तहत आने वाले बिनौला, मारकंड और कुड़ी आदि बीट पर पौधरौपण किया था, लेकिन यह पौधरोपण कागजों में ही किया गया। यहां वन विभाग ने करीब 14 लाख रुपये के पौधे लगाने का दावा किया था। मामले की जांच हुई तो विजिलेंस ने पाया कि धरातल पर पौधे लगे ही नहीं हैं। यानी पौधरोपण को केवल कागजों में दर्शाकर लाखों रुपये डकार लिए गए।
विज्ञापन


विजिलेंस ने रिपोर्ट तैयार कर सरकार से केस दर्ज करने की मंजूरी ली। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। अब विजिलेंस ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। डीएसपी विजिलेस संजीव कुमार ने बताया कि मामले में 40 लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है। इसमें कुछ लोगों से पूछताछ हो चुकी है, जबकि शेष लोगों से जल्द विजिलेंस पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों पर गाज गिरना तय 
मामले में वन विभाग के उन कर्मचारियों और अधिकारियों पर शिकंजा कसना तय है, जिनकी देखरेख में यह पौधरोपण होना था। वे अधिकारी भी लपेटे में आएंगे, जिन्होंने इसका निरीक्षण कर इसके बिल पास किए हैं। ठेकेदार भी इस मामले में निशाने पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed