{"_id":"56ff5c894f1c1bb761f00106","slug":"unnatural-sex-case-with-boy-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों का लालच देकर नाबालिग से किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों का लालच देकर नाबालिग से किया कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत संगरोह खुर्द में एक युवक ने प्रवासी किशोर को पैसों का लालच देकर हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। यहां न्यायालय ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हरी राम निवासी बदायूं ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अवाहदेवी कस्बा में किराये के कमरे में रहता है। उसका 10 वर्ष का बालक है।
विज्ञापन
वीरवार को रवि कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी अवाहदेवी उसके बेटे को पैसों का लालच देकर संगरोह खुर्द ले गया। यहां एकांत जगह पर आरोपी ने उसके बेटे को हवस का शिकार बना डाला। शाम के समय बालक ने सारी घटना अपने पिता को बताई।
विज्ञापन
इसके चलते किशोर के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी अवाहदेवी में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़ित किशोर का मेडिकल करवा लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
न्यायालय ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी राजेंद्र जसवाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। चार अप्रैल को आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।