फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   unknown person attacked a trader with knife in manali

दिनदहाड़े कारोबारी को घोंपा चाकू, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 15 Sep 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Fri, 15 Sep 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
unknown person attacked a trader with knife in manali

विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के सरे बाजार एक शख्स ने रेडीमेड गारमेंट्स विक्रेता को दिनदहाड़े चाकू घोंप दिया है। घायल को मनाली के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मनाली के माल रोड के समीप मझाच गांव निवासी विजय कुमार (27 वर्ष) को किसी अज्ञात शख्स ने छाती पर चाकू घोंप दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी चाकू मारने के बाद मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घायल को स्थानीय लोगों की मदद से मिशन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। मनाली के एचएचओ केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धारदार हथियार से हमला करने को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चिकित्सकों के मुताबिक घायल अभी तक बयान देने की हालत में नहीं है। पीड़ित के बयान के बाद इस केस में जानलेवा हमला होने की धाराएं लगाने से भी उन्होंने इंकार नहीं किया है। अभी तक न तो हमलावर का पता चल पाया है और न ही आरोपी के हमला करने की मंशा का पता चल सका है। 


हमले की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए अब पुलिस मनाली में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इसके हुलिए को लेकर पतलीकूहल समेत सभी पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed