{"_id":"d2c2f92b44c01208fd4fbe29c570e7d5","slug":"university-student-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक पल तो अब हमें जीने दो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इक पल तो अब हमें जीने दो...
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 24 May 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू शिमला के सेक्टर-4 में फंदे पर झूलने वाले छात्र ने आत्महत्या से पहले गुजराती में सुसाइड नोट लिखा है। इस नोट को पढ़ने से आत्महत्या का कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया है पर इतना जरूरत पता चला है कि राजकुमार इंजीनियर नहीं बनना चाहता था।
विज्ञापन
पढ़ें, यूनिवर्सिटी स्टूडेंट ने क्यों की आत्महत्या?
विज्ञापन
उसने नोट में लिखा है कि वह फौज में जाकर देश सेवा करना चाहता था। लेकिन घर से आर्टिटेक्ट बनने पर जोर दिया गया। मुझे इसकी पढ़ाई समझ नहीं आ रही थी।
इन बातों का जिक्र छात्र राजकुमार पटेल ने नोट में किया है। पीजी में राजकुमार के साथ रहने वाला रूम मेट भी गुजरात का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राजकुमार पटेल (21) यहां एक निजी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। न्यू शिमला सेक्टर-4 में अपने साथी के साथ पीजी में रहता था।
इसका रूम मेट भी इसी विश्वविद्यालय का छात्र है। शुक्रवार को राजकुमार पटेल रूम में ही था, वह विवि नहीं गया। उसका रूम मेट जब लौटकर आया तो तब तक वह फंदा लगाकर अपनी जान दे चुका था।
सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पहले किसी ने इस छात्र की पिटाई भी की थी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सुसाइड की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। हर पहलू पर तफ्तीश की जा रही है।