फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   unemployed youth committed suicide at s

फंदे से झूला बेरोजगार युवक, ये है आत्महत्या की वजह

Wed, 02 Oct 2019 07:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाड़लाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाड़लाघाट Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Oct 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
unemployed youth committed suicide at s

पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत मंगलवार देर रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि युवक ने आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के चलते यह कदम उठाया है। मृतक की पहचान दाड़लाघाट के गांव रोड़ी निवासी मनोज कुमार (22) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र के रूप में हुई है। मनोज कुमार का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


युवक के चाचा ओमप्रकाश महाजन का कहना है कि मनोज कुमार ने सीमेंट कंपनी में आवेदन कर रखा था। लेकिन, उसे नौकरी का बुलावा नहीं आया। आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे मनोज ने यह कदम उठाया है। दूसरी ओर जिस स्थान पर युवक ने फंदा लगाया था, वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने अर्की में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed