{"_id":"5af05cf24f1c1b5d098b89d2","slug":"unburnt-dead-body-recovered-at-kandwal-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मिली अधजली लाश, जिंदा जलाने का अंदेशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां मिली अधजली लाश, जिंदा जलाने का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो, कंडवाल (कांगड़ा)
Updated Mon, 07 May 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांगड़ा में गैंगरेप, गोलीकांड के बाद एक और सनसनीखेज मामला आया है। कंडवाल के भदरोया गांव में संपर्क सड़क किनारे एक युवक की अधजली लाश बरामद हुई है।
विज्ञापन
पहली नजर में लग रहा है कि 20 वर्षीय युवक को घास और लकडि़यां इकट्ठी कर उसमें जिंदा जलाया गया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने भदरोया के पास पुराने डमटाल को जाने वाली सड़क पर एक अधजला शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस चौकी कंडवाल के प्रभारी रूपलाल और नूरपुर थाना प्रभारी ओंकार सिंह मौके पर पहुंचे। युवक को बांस की लकडि़यों के ढेर में जलाने की कोशिश की गई है। शव आधा जल गया है। डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।