फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   una police busted sex racket operated in private hotel

निजी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2018 10:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Sat, 27 Jan 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
una police busted sex racket operated in private hotel

क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने डीएसपी कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई कर पीरनिगाह स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर चार महिलाओं और एक पुरुष व होटल मालिक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


इनसे मामले के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। इससे देह व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण ऊना अस्पताल में करवाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धार्मिक स्थल पीरनिगाह में एसपी दिवाकर शर्मा के आदेशों के बाद डीएसपी कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात बुधवार को एक निजी होटल में दबिश दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने होटल में छापेमारी के दौरान धंधे में संलिप्त चार महिलाओं, एक पुरुष व होटल मालिक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यहां पर काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। इसको लेकर पुलिस को भी काफी शिकायतें आ रही थीं। 

होटल से पकड़ी सभी युवतियां पंजाब की रहने वाली हैं। इनकी उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध धंधों को चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

10 किलो चूरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

una police busted sex racket operated in private hotel

पुलिस थाना ऊना के तहत बसोली में पुलिस ने एक घर से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगत सिंह निवासी बसोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीरनिगाह के समीप बसोली गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक घर की तलाशी ली। डीएसपी कुलविंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने घर में जांच की तो घर से काफी मात्रा में चुरा पोस्त बरामद की। इसमें पाया गया कि कुल 10 किलो चूरा पोस्त निकाला।

इसे लेकर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। नशे की इतनी खेप आरोपी के पास कहां से आई, इसे कहां ले जाना था, इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस स्थानीय लोगों और आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। 

आधा किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

una police busted sex racket operated in private hotel

हरोली थाना के तहत बेला बाथड़ी में पुलिस ने एक बाइक सवार युवक से आधा किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार (31) निवासी बेला बाथड़ी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बेला बाथड़ी में पुलिस ने एक बाइक को जांच के लिए रोका। चालक ने बाइक पर रखा एक कैरी बैग फेंक दिया। पुलिस ने जांच की तो उसमें से आधा किलो गांजा पाया गया।

पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि यह गांजा आरोपी के पास कहां से आया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed