{"_id":"6b03462a32dfdc515705ab18","slug":"srinagar-property-seized-mattan-action-against-drug-smuggling-srinagar-news-c-264-1-sr11002-118729-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मट्टन में कुख्यात नशा तस्कर की 4.17 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मट्टन में कुख्यात नशा तस्कर की 4.17 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
अनंतनाग में पुलिस ने जब्त की संपत्ति। स्रोत पुलिस
अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं कई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नशा तस्करी और अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अनंतनाग पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मट्टन के सीर हमदान निवासी एक कुख्यात आरोपी नशा तस्कर अशफाक अहमद मीर की लगभग 4.17 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की।
पुलिस के अनुसार यह कुर्की थाना मट्टन की ओर से आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज विभिन्न एफआईआर में शामिल होने पर की गई है। कुर्क की गई संपत्ति में एक मकान, आठ दुकानें, पांच कमरे, एक फायर-सर्विस शेड, एक शौचालय और दो वाशरूम शामिल हैं। बाजार में इस पूरी संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 4.17 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान कर कानून के तहत कठोर कदम उठाने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। अनंतनाग पुलिस ने जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने और तस्करों के खिलाफ अभियान को और तेज करने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है।