फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   una panchayat diktat : youth with blackend face attempt to committ suiced third time

कालिख पोतने से युवक आहत फिर आत्महत्या की कोशिश

Mon, 16 Jun 2014 02:22 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
una panchayat diktat : youth with blackend face attempt to committ suiced third time

लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद महापंचायत बुलाई गई थी। इसमें ही पंचों ने आम सहमति से युवक के साथ इस अमानवीय व्यवहार के आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ने के बाद जिला पुलिस ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मगर अभी तक इस संबंध में कोई भी कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


यह था मामला
ऊना की पंचायत ने लड़की छेड़ने के आरोपी युवक के मुंह पर कालिख पोतकर उसे लोहे की चेन से हाथ बांधने के बाद पूरे गांव में जुलूस निकाला था। इस दौरान युवक को जूतों की माला पहनाकर पूरा गांव में घुमाया गया। लड़की का पिता पुलिस में कार्यरत है। नियमों के तहत पंचायत सिर्फ जुर्माना लगाने की हकदार है। मगर इसके बावजूद पंचायत ने अमानवीय आदेश पारित कर सजा भी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार आत्महत्या की कोशिश

una panchayat diktat : youth with blackend face attempt to committ suiced third time

ऊना की पंचायत के तुगलकी फरमान से आहत युवक अब जीना नहीं चाहता। शनिवार को युवक ने तीसरी बार सुसाईड करने की कोशिश की है।

पंचायत के तुगलकी फरमान से कालिख पोतकर गांव में जुलूस निकालने की घटना से आहत युवक ने तीसरी बार आत्महत्या करने की कोशिश की है। परिजनों के अनुसार इस घटना से युवक मानसिक तनाव में हैं।

शनिवार को युवक ने घर के समीप कुंए में दो बार छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने समय पर देखकर उसकी जान को बचा लिया।

पीड़ित युवक के पिता मुख्तियार सिंह का कहना है कि घटना वाले रोज से ही उनका बेटा मानसिक तनाव में है। वह बार-बार मरने की ही बातें कर रहा है। इस वजह से पूरा परिवार परेशान है।

फेसबुक पर डाला वीडियो

una panchayat diktat : youth with blackend face attempt to committ suiced third time

पता चला है कि कालिख पोतने का वीडियो कई स्‍थानीय युवकों ने फेसबुक पर भी डाल दिया है। इससे युवक की औरन बदनामी हो रही है। यही वजह है कि वह लगातार आत्महत्या करने की कोशिशें कर रहा है।

पीड़ित युवक के पिता ने बताया कि गरीब होने के कारण उन पर कुछ लोग यह भी दबाव बना रहे हैं कि मामले में समझौता करने में ही उनकी भलाई है। पीड़ित युवक ने अपने परिजनों को साफ कह दिया है कि उसे मरना मंजूर है, पर वह समझौता नहीं करेगा।

पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा का कहना है कि मामला पुलिस के ध्यान में है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नियमों के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed