फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una murder case, police arrest husband in murder case.

नवविवाहिता हत्याकांड: मृतका का पति और जेठ गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 18 Jul 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
Una murder case, police arrest husband in murder case.

हिमाचल के ऊना के नगर परिषद के वार्ड चार स्थित डिग्री कॉलेज के पास हुए महिला हत्याकांड में पुलिस ने मृतका के पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हत्या में शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है।

विज्ञापन


हांलाकि हत्या किसने की, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन हालातों और मौके पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस का शक पति और जेठ पर ही गहराया है। वहीं, हत्या के बाद से लगातार पुलिस इन दोनों से पूछताछ भी कर रही थी।
विज्ञापन


अब शनिवार को इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या के कारणों का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पति और जेठ से गहन पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि मृतक नवविवाहिता की जेठानी उसे तंग किया करती थी। मायके वालों की शिकायत के अनुसार जेठानी अकसर उसे तंग करती थी। लेकिन हत्या के तीन दिन पहले ही जेठानी मायके गई हुई थी। ऐसे में उसके इस केस में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

कैंची से नवविवाहिता को दी गई थी बेरहम मौत

Una murder case, police arrest husband in murder case.

नवविवाहिता की कैंची से निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान नेहा (24) पत्नी अरुण निवासी वार्ड नंबर चार ऊना के रूप में हुई थी। महिला की पांच माह पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस ने बाद में मृतका के पति अरुण, जेठ और सास से काफी देर तक पूछताछ की। इसमें मृतका के पति अरुण ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह बाजार स्थित अपनी दुकान में सुबह 10 बजे निकल गए थे।

जब वह दोपहर बाद घर वापस आया तो पत्नी को घर में लहूलुहान स्थिति में देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के गले में तेजधार हथियार के निशान पाए गए जबकि, पुलिस को घटना स्थल से कैंची भी बरामद हुई थी।

मृतका की करीब पांच माह पहले ही शादी ऊना में हुई थी। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed