फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   una college banned moblie phones in college campus

छेड़छाड़ रोकने को कॉलेज का अजीबोगरीब फैसला?

Fri, 04 Jul 2014 01:14 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
una college banned moblie phones in college campus

हिमाचल के पीजी कालेज ऊना में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में वीरवार को कॉलेज प्रशासन ने एक बड़ा ही अजीबों गरीब फैसला सुना दिया।

विज्ञापन


कॉलेज में हुई एंटी रैगिंग और अनुशासन कमेटी की बैठक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर तो ज्यादा चर्चा नहीं हुई। लेकिन बैठक में छात्रों के मोबाइल इस्तेमाल पर बैन जरूर लगा दिया गया।
विज्ञापन


इस बैठक में कमेटी सदस्यों के साथ पीड़ित दोनों छात्राएं भी मौजूद रहीं। वहीं बैठक में एक छात्रा के अभिभावक भी मौजूद रहे। उधर, छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसला नहीं माना तो जब्त होंगे फोन

una college banned moblie phones in college campus

प्रिंसिपल ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के कालेज में मोबाइल के प्रयोग करने पर पाबंदी करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल का प्रयोग करने पर मोबाइल जब्त किए जाएंगे तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में आरोपी युवकों की पहचान हो गई है।

वहीं, सरेआम कैंटीन में छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की पहचान होने के बावजूद भी कोई कठोर कदम नहीं उठाया जा रहा। इससे कालेज प्रशासन की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में आ गई है। क्या कालेज प्रशासन पर राजनीतिक दबाव है?

कॉलेज ने गहन जांच का किया दावा

una college banned moblie phones in college campus

इस बैठक में कालेज प्रशासन ने बाहरी तत्वों पर पूर्णत: रोक लगाने सहित अन्य गंभीर मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। कालेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले को लेकर गहनता से जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बाहरी युवकों पर पूर्णत: रोक लगाई गई है। इसके बावजूद यदि कोई आउटसाइडर्स कालेज में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed