फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A 55-year-old man raped a 14-year-old girl.

Bijnor News: 14 साल की लड़की से 55 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Wed, 07 Oct 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A 55-year-old man raped a 14-year-old girl.
मंडावली/नजीबाबाद। गांव की ही 14 साल की लड़की से 55 साल के अधेड़ ने दुष्कर्म किया। अब सात माह की गर्भवती होने पर इसका भेद खुला। अब पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अप्रैल में सिर्फ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी और विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने का आदेश दियाद्ध
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में फरवरी माह में हिफजुर्रहमान (55) ने पड़ोस में ही रहने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किसी बताने पर उसके इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में पीड़िता चुप रही। इसके बाद मार्च में फिर से पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया मगर शोर शराबा करते हुए पीड़िता छूटकर भाग निकली। तीन अप्रैल को पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। 11 अप्रैल को परिजन मंडावली थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने 17 अप्रैल को छेड़खानी और पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी थी।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद से ही पीड़िता के पेट में दर्द रहने लगा, जिस पर परिजन गैस या कब्ज मानकर इलाज कराते रहे। तीन दिन पहले पीड़िता की मां, ताई और अन्य परिजन उसे चंदक के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच की तो किशोरी सात माह चार दिन की गर्भवती निकली। इसके बाद अस्पताल के बाहर आकर पीड़िता और उसके परिजन रोने लगे। उन्हें रोता देख उधर से गुजर रहे कुछ लोग रुके और मामला पूछा। इसके बाद पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पीड़िता और उसके परिजनों को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे और मामले की जानकारी दी गई। एसपी के आदेश के बाद सोमवार की शाम मंडावली थाने में आरोपी आरोपी हिफजुर्रहमान के खिलाफ फिर दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद गंभीर मामला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंडावली पुलिस की मामले में लापरवाही को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी और विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। ....केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed