{"_id":"6ac555499f4dcf70cd0f8d5e","slug":"trailer-collides-with-pickup-both-vehicles-overturn-driver-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1011-155800-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, दोनों वाहन पलटे, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, दोनों वाहन पलटे, चालक की मौत
विज्ञापन
धमिना गांव के पास पलटा ट्रेलर और पिकअप और निकलता क्रेन। संवाद
कंदवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर धमिना गांव के पास सोमवार की रात करीब दो बजे गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकअप पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे पिकअप गड्ढे में पलट गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर पिकअप के ऊपर पलट गया।
इससे पिकअप चालक अजय चौहान (28) की दबकर मौत हो गई। मंगलवार को सुबह क्रेन की सहायता से पिकअप से चालक का शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव पपौरा निवासी अजय चौहान सोनभद्र जिले के मद्धुपुर से पिकअप में मिर्च लादकर बलिया के रसड़ा जा रहा था। सोमवार की रात करीब दो बजे धमिना गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रेलर भी पिकअप के ऊपर पलट गया।
विज्ञापन
ट्रेलर के नीचे पिकअप दब जाने से चालक अजय की मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रेलर चालक भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस रात में मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण पिकअप चालक के दबे होने का पता नहीं चल सका। मंगलवार को सुबह पुलिस ने दो क्रेन मंगाई। इसके बाद ट्रेलर और पिकअप को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, अजय की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। भाई विजय चौहान ने बताया कि अजय का एक बेटा और एक बेटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि ट्रेलर पलटने से पिकअप चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रेलर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।