फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another accused in cyber fraud case arrested.

Mahendragarh-Narnaul News: साइबर ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Another accused in cyber fraud case arrested.
नारनौल। ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट के नाम पर 1.39 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने तिजारा निवासी सतपाल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कमीशन के बदले ठगी की रकम मंगवाने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराया था। नांगल दुर्गु निवासी फूल सिंह ने बताया कि 2 जून को गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजते समय ठगों से संपर्क हुआ। आरोपियों ने व्हाट्सऐप पर एपीके फाइल भेजकर जानकारी भरवाई। 11 जून को बैंक खातों से रकम कटने पर ठगी का पता चला। पुलिस के अनुसार सतपाल और उसके साथी सुशांत ने इंडसइंड बैंक में कंपनी के नाम से खाता खुलवाया था। इसी खाते में ठगी की रकम आई। सतपाल को 15 हजार और सुशांत को 5 हजार रुपये कमीशन मिला। सुशांत पहले गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed