{"_id":"6ac556fd125514d0bc033934","slug":"the-issue-of-love-marriage-gained-momentum-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-192239-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रेम विवाह के मामले ने तूल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रेम विवाह के मामले ने तूल पकड़ा
विज्ञापन
किरतपुर। क्षेत्र के गांव छितावर में एक ही बिरादरी के युवक-युवती के प्रेम विवाह करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह प्रेम विवाह के विरोध को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया गया कि युवक-युवती ने आपस में विवाह करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किया। वीडियो में उन्होंने गांव के कुछ लोगों से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद मामला चर्चा में आ गया। वहीं, गांव की इसी बिरादरी के कुछ जिम्मेदार लोगों ने विवाह का विरोध करते हुए युवक-युवती को जातीय रूप से भाई-बहन बताया और इसे गांव की रीति-रिवाज के खिलाफ बताया।
सोमवार को देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की।
विज्ञापन
सीओ सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।