विदेशी बहू को किया प्रताड़ित, पति समेत चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बहू को तंग करने के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर पुलिस ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मंगलवार को हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) कोर्ट में पेश किया। जहां से पीड़ित विदेशी महिला के पति, सास, ससुर और दादी सास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वीरेंद्र चौहान पुत्र प्रमोद चंद निवासी बारीं टौणीदेवी लंबे समय से दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। यहां घूमने आई लंदन की युवती से वीरेंद्र की मुलाकात हो गई। जान-पहचान का सिलसिला आगे बढ़ने के बाद दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद वीरेंद्र काफी समय तक युवती को घर लेकर नहीं आया।
युवती को घर पर छोड़ कर गायब हो गया
कुछ दिनों बाद वीरेंद्र युवती को लेकर घर आया और घर छोड़ स्वयं यहां से गायब हो गया। विदेशी महिला ने पुलिस को बयान दिया कि पति की गैरहाजिरी में ससुराल पक्ष ने उसे खूब प्रताड़ित किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया है। आरोपी बीते सोमवार को अपने घर बारीं पहुंचा। पुलिस ने वीरेंद्र के घर पहुंचने की सूचना मिलते ही उसे देर शाम घर से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपियों को 17 अक्तूबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। 17 अक्तूबर को आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश किए जाएंगे।