फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   uco bank accounts hacked.

बैंक के खाते हैक, कहीं आपका तो नहीं यहां अकाउंट

Tue, 12 May 2015 08:46 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
uco bank accounts hacked.

कस्टमर चिल्लाते हुए बैंक के ऑफिस में पहुंच रहे हैं। अपना आपा खो बैठे हैं। किसी बड़े गिरोह ने खाते हैक कर सारे पैसे निकाल लिए हैं। बैंक में हड़कंप मचा हुआ है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। यहां यूको बैंक के खाते हैक करके पैसे निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूको बैंक की शाखा के लगभग नौ खाते हैक करके कस्टमर्स के लगभग 1.30 लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं।

विज्ञापन


बैंक खातों से लोगों की जमा पूंजी निकलने की सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना बैंक प्रबंधन ने तुरंत हाई अथॉरिटी दी। वहीं, बैंक के आईटी विंग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खातों की जांच शुरू कर दी है। मामले में किसी अंतरराष्ट्रीय हैकर गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

9 और 10 मई को निकाले गए पैसे

uco bank accounts hacked.

बैंक खातों से राशि 9 और 10 मई को निकाली गई है। इन रुपयों से खरीददारी दिखाई गई है। सूत्र बताते हैं कि छानबीन में हैक खातों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। हैकर्स के तार ब्राजील से जुड़े हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह यूको बैंक के मैनेजर के पास धड़ाधड़ खातों से पैसे निकलने की शिकायतें पहुंचने लगीं।

इस पर बैंक प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए। शिकायतों के बाद बैंक प्रबंधन हरकत में आया और छानबीन शुरू की। उधर, यूको बैंक ऊना के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक नौ खातों के हैक होने की जानकारी मिली है।

कैसे हुआ हैकिंग का अंदेशा

uco bank accounts hacked.

मामले के संदर्भ में बैंक की हाई अथॉरिटी को सूचित कर दिया है। बैंक का आईटी विंग खातों के हैक होने की पड़ताल कर रहा है। जैसे ही जांच पूरी होगी और कुछ संदिग्ध लगा तो पुलिस में केस दर्ज करा दिया जाएगा।

अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं उसमें अलग-अलग बैंक के उपभोक्ताओं को गलत जानकारी देकर उसका अकाउंट और पिन नंबर जान लेते हैं।

उसके बाद ई-शॉपिंग कर चपत लगाते हैं। लेकिन इस मामले में एक ही बैंक के उपभोक्ता शिकार हुए हैं और उनके अकाउंट से पैसे विदड्रा हुए हैं। बैंक के कंप्यूटर को हैक कर अकाउंट साफ्टवेयर से छेड़छाड़ की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed