फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two teacher Chargesheet on giving job to wife and son

पत्नी और बेटे को नौकरी देने पर दो शिक्षक चार्जशीट

Fri, 09 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 09 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Two teacher Chargesheet on giving job to wife and son

पत्नी-बेटे को खुद नौकरी देने के आरोप में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को चार्जशीट किया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिमला और कांगड़ा के शिक्षकों पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


दोनों शिक्षकों पर कोआर्डिनेटर रहते नियमों के खिलाफ वोकेशनल शिक्षा देने के लिए कंपनियों के माध्यम से अपने परिवार वालों को वोकेशनल शिक्षा देने वाली कंपनियों में नौकरी पर रखने का आरोप है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक ने दोनों शिक्षकों को चार्जशीट करते हुए मामले पर जांच बैठा दी है। इसके अलावा प्रदेश के सभी वोकेशनल कोआर्डिनेटर भी जांच के दायरे में आ गए हैं। निदेशालय ने सभी जिलों से इस बाबत रिकॉर्ड शिमला तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two teacher Chargesheet on giving job to wife and son

पूर्व में वोकेशनल शिक्षा के स्टेट नोडल अफसर के पद पर कार्य कर चुके गिरिजा नंद पर अपनी पत्नी को निजी कंपनी का स्टेट कोआर्डिनेटर नियुक्त करने और कांगड़ा के कोआर्डिनेटर हंसराज पर अपने बेटे को कंपनी में नियुक्त करने का आरोप है।

उच्च शिक्षा निदेशालय के पास इस संदर्भ में किसी ने शिकायत की थी। प्रदेश के करीब 1500 सरकारी स्कूलों में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से सरकार द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण विषयों की शिक्षा दी जा रही है।

इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रदेश में अब इस तरह के मामलों की जांच करने का फैसला लिया गया है। -डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed