{"_id":"b084cecb31807136d5f4228d94f3ba90","slug":"two-storey-building-gutted-into-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला मकान में आग, दो परिवार बेघर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मंजिला मकान में आग, दो परिवार बेघर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुन्नी
Updated Mon, 24 Nov 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के बसंतपुर विकास खंड की मझेवड़ पंचायत के सरेल गांव में रविवार दोपहर बाद एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। बारह कमरों का मकान पूरी तरह राख हो गया। दो परिवार बेघर हो गए। करीब सवा तीन बजे हादसा हुआ।
विज्ञापन
मकान एक घंटे के भीतर पूरी तरह से जल गया। ग्रामीणों की मदद से मकान में रह रहे लोगों और मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग इतनी जल्दी भड़की कि कुछ बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
तहसीलदार ने प्रभावित निर्मला देवी पत्नी स्व. मनोहर लाल और प्रेम चंद को दस- दस हजार की फौरी राहत दी। पंचायत प्रधान मझेवड़ प्रकाश चंद कमल और स्थानीय लोगों की मदद से गांव में ही बेघर हुए परिवार के लोगों के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
आग के कारणों का नहीं लगा पता
प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि इस आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पंचायत प्रधान ने बताया कि मकान में निर्मला देवी और उनका बेटा छह छह कमरों में रह रहा था।
आग लगने पर उठी लपटों में मुश्किल से स्थानीय लोगों ने लोगों को सुरक्षित बचाया। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार का पूरा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग में सिलेंडर फटने की भी सूचना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से भरोसा मिला है कि प्रभावित परिवार को हर संभव मदद कर दी जाएगी।