फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two sisters kidnapped in una himachal.

जंगल में घास लेने गई दो बहनों का अपहरण

Fri, 06 Nov 2015 10:02 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
two sisters kidnapped in una himachal.

जंगल में घास लाने गई दो सगी बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। बंगाणा थाना के तहत रौणखर जंगल से दो सगी बहनों के लापता होने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

विज्ञापन


दोनों किशोरियों के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। दोनों बहनें रौणखर जंगल में घास लेने के लिए गई थीं। काफी समय बीतने के बाद जब वे घर नहीं पहुंची तो उनके पिता ने आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों से पता किया। अपनी दोनों बेटियों की जानकारी न मिलने पर पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

तीन नवंबर की शाम को घर से निकली थीं

two sisters kidnapped in una himachal.

थाना बंगाणा प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि सोमनाथ निवासी रौणखर ने दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि तीन नवंबर मंगलवार को उसकी दोनों बेटियां शिवानी (17) और काजल (12) घास लाने के लिए रौणखर जंगल की ओर गई थीं। काफी समय के बाद जब वो घर नहीं पहुंचीं तो पिता सोमनाथ ने आस-पास एवं रिश्तेदारों से पता किया। वहां भी बेटियों का कोई पता नहीं चला।

उन्होंने बताया कि बुधवार को भी उन्होंने जंगल एवं अन्य स्थानों पर उन्हें ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमनाथ ने अपनी बेटियों के गुमशुदा की रिपोर्ट बंगाणा थाना में दर्ज करवाई। त्रिलोक चंद ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों किशोरियों को जल्द से जल्द बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed