फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two policeman suspended at kullu jail

आखिरकार सस्पेंड कर दिए गए दो लापरवाह जेलकर्मी

Thu, 24 Apr 2014 09:04 AM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
Two policeman suspended at kullu jail

उप-कारागार कुल्लू के एक हेड वार्डर और वार्डर सस्पेंड कर दिए गए हैं। जेल से दो कैदी फरार होने की गाज इन पर गिरी है। सात दिन बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन


हेड वार्डर डोकू राम और वार्डर अमित कुमार सस्पेंड हुए हैं। असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल के खिलाफ भी विभागीय जांच खोल दी गई है।

तीनों के खिलाफ ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। जेल विभाग प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एडीजीपी सीआईडी सीताराम मरडी ने ये आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

जांच में सामने आई थी लापरवाही

Two policeman suspended at kullu jail

जांच के दौरान पाया गया कि वार्डर और हेड वार्डर की लापरवाही के कारण दो विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांदकर भागने में कामयाब हुए।

पुलिस और विभागीय जांच के दौरान जेल परिसर में सीढ़ी मिली है। सीढ़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है, लेकिन अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि कैदियों ने भागने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया था या नहीं।

17 अप्रैल को जेल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दोनों कैदी भागने में सफल हुए थे। मंडी निवासी रणजीत सिंह और नेपाली मूल का खल बहादुर अभी तक पुलिस को चकमा दे रहे हैं।

जेल अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

Two policeman suspended at kullu jail

घटना के बाद एडीजीपी ने सभी जेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कैदियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सचेत रहे।

जेलों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए उन्होंने ऊना और बिलासपुर जेल का भी औचक निरीक्षण किया था।

गौरतलब है कि प्रदेश में पहले भी कैदियों के जेल से भागने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस बार पुलिस विभाग इन मामलों पर लगाम लगाने के लिए काफी सख्ती बरत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed