{"_id":"4de84bae02155aa4fc86f614b141a8bb","slug":"two-person-died-due-to-gas-at-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में जलाई थी अंगीठी, गैस लगने से दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में जलाई थी अंगीठी, गैस लगने से दो की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Apr 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला किन्नौर के पांगी गांव में गैस लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, चार अन्य लोगों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पांगी गांव के रहने वाले इन लोगों ने देर रात कमरे में कोयले की अंगीठी जला रखी थी। यह अंगीठी कमरे में ही रखी थी और सभी दरवाजे खिड़कियां भी बंद थे।
विज्ञापन
कुल चार लोग इस कमरे में सोए थे। सुबह जब ये लोग नहीं उठे तो परिवार के दूसरे सदस्यों ने दरवाजा खोला। सभी बेहोशी की हालत में पड़े थे।
अस्पताल पहुंचने से पहले दो ने तोड़ा दम
बाद में सभी को स्थानीय हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की छानबीन की जा रही है और परिवार के दूसरे लोगों से भी पूछताछ चल रही है।