फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two killed in Shimla, two accident

दो सड़क हादसाें में दो लाेंगाें की मौत

Wed, 25 Jun 2014 07:57 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
Two killed in Shimla, two accident

राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में तेज रफ्तार और लापरवाही दुर्घटना का कारण बनी।

विज्ञापन


पहला मामला मैहली क्षेत्र का है जहां पर एक 407 ने वैन को बुरी तरह से टक्कर मार दी जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि गाड़ी में बैठे चार लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है।
विज्ञापन


आरोपी चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंधमें केस की छानबीन शुरू कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार 34 निवासी शिमला के तौर पर हुई है जबकि चार अन्य लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

103 के समीप हादसे में एक की मौत

Two killed in Shimla, two accident

मामला शाम करीब 4.45 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 407 गाड़ी का चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान मैहली के समीप दूसरी तरफ से आ रही वैन को उसने जोरदार टक्कर मार दी।

इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को स्‍थानीय लोगों ने मामले की सूचना दी। 108 के माध्‍यम से सभी घायलों को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चालक अशोक कुमार की मौत की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इसके बाद ही हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

वहीं दूसरे मामले में बुधवार दोपहर 103 टनल के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। इस हादसे में भी एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक किसीकारणवश अनियंत्र खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed