{"_id":"5718ec954f1c1bbc638b4ae1","slug":"two-girls-missing-from-private-computer-center-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर सेंटर गई दो छात्राएं लापता, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर सेंटर गई दो छात्राएं लापता, तलाश जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
निजी कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण ले रही दो छात्राएं अचानक लापता हो गईं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक निजी कंप्यूटर सेंटर में प्रशिक्षण ले रही दो छात्राएं बुधवार को अचानक लापता हो गईं। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दी है। परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटियां बुधवार को कंप्यूटर सीखने सेंटर गई।
विज्ञापन
लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। उनके परिजनों ने देर शाम पुलिस थाना नादौन में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वीरवार दोपहर बाद दोनों युवतियों ने अपने घर कॉल कर उनके सोलन की एक कंपनी में नौकरी लगने की बात बताई।
विज्ञापन
अतिरिक्त थाना प्रभारी जगतार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। कंप्यूटर सेंटर संचालक से भी पूछताछ की गई है। फिलहाल दोनों छात्राओं से बात की जा रही है। अभी तक दोनों का पुख्ता सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन