{"_id":"d908f422ef68cfe000b41fd51a61bee9","slug":"two-dead-bodies-found-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक समेत दो लोगों के शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक समेत दो लोगों के शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा, ऊना
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना में एक साथ दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इनमें एक शव यहां के टैक्सी चालक का है उपमंडल बंगाणा के धार्मिक स्थल जोगीपंगा एवं डोहगी गांव में शव मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
शवों में एक की पहचान सुनील निवासी कुसान बंगाणा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह डोहगी में लोगों ने एक खड़ी गाड़ी में एक व्यक्ति का संदिग्धवस्था में शव पड़ा देखा, जिसकी पहचान सुनील के रूप में हुई। जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा मृतक सुनील टैक्सी चालक के रूप में काम करता था।
विज्ञापन
सुनील की मौत के कारणों का अभी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने इस पर जांच तेज कर दी है। वहीं, जोगीपंगा के पास झाडिय़ों में एक साधु का शव बरामद हुआ है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया।