फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two crore rupees of arrears of apple growers not paid by broker in himachal

सेब बागवानों के दो करोड़ डकार गए आढ़ती, चार एफआईआर दर्ज

Wed, 27 Mar 2019 06:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग(रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग(रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Two crore rupees of arrears of apple growers not paid by broker in himachal
सांकेतिक तस्वीर

सूबे के सेब बागवानों के दो करोड़ रुपये से ज्यादा डकारने के आरोप में तीन आढ़तियों के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। शिमला जिले के कोटखाई एवं ठियोग थानों में दर्ज अलग-अलग एफआईआर केे मुताबिक क्षेत्र के 51 सेब बागवानों के 2,16,50,690 रुपये आढ़तियों ने दबा रखे हैं।

विज्ञापन


डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि अंबे ट्रेडिंग कंपनी के तीन आढ़तियों सुनील रतन, प्रवीण नाग और रमेश शर्मा पर दो थानों में चार केस दर्ज हुए हैं।
 

15 बागवानों की बकाया राशि नहीं लौटाई

Two crore rupees of arrears of apple growers not paid by broker in himachal
सांकेतिक तस्वीर

कोटखाई थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार 27 बागवानों को 1,75,88,409 रुपये की राशि बीते चार वर्षों से एक आढ़ती ने नहीं लौटाई। इसके अलावा इसी थाने में दूसरी एफआईआर में 4 बागवानों ने केस दर्ज करवाया है।

इसमें आरोप है कि एक आढ़ती ने उनके 78,134 रुपये दबा रखे हैं। उधर, ठियोग थाने में भी दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक एफआईआर में आरोप है कि एक आढ़ती ने 15 बागवानों की करीब 23,50,000 रुपये बकाया राशि नहीं लौटाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 अप्रैल को एपीएमसी कार्यालय का करेंगे घेराव

दूसरी एफआईआर में पांच बागवानों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 16,34,147 रुपये आढ़ती से लेने हैं। उधर, किसान संघर्ष समिति सचिव संजय चौहान ने कहा कि आज प्रदेश के हजारों किसानों और बागवानों की करोड़ों की बकाया राशि मंडियों में विभिन्न आढ़तियों के पास फंसी है, लेकिन एपीएमसी और अन्य प्रशासनिक विभागों की लचर कार्यप्रणाली से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। 

किसान संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि एपीएमसी दोषी आढ़तियों के खिलाफ फौजदारी मुकदमा दायर कराने के निर्देश दे। समिति ने कहा कि एपीएमसी अधिनियम 2005 को तुरंत लागू करवाने के लिए 22 अप्रैल को किसान-बागवान लामबंद होकर एपीएमसी कार्यालय शिमला एवं ढली के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed