फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two buses clashed 21 injured in himachal.

दो बसों में जोरदार टक्कर, 21 लोग घायल

Thu, 12 Mar 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 12 Mar 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
two buses clashed 21 injured in himachal.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में निजी बस और हरियाणा रोडवेज की बस में जोरदार टक्कर होने से 21 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के समय दोनों बसें यात्रियों से भरी हुई थी। हादसा उस समय हुआ जब बसें औट टनल से गुजर रही थी।

विज्ञापन


घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए नगवाईं पीएचसी से ले जाया गया। यहां पर दो घायलों की हालत बिगड़ने पर उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद से मनाली नेशनल हाइवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने कहा हादसे में किसकी गलती रही इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली नेशनल हाइवे में लगा लंबा जाम

two buses clashed 21 injured in himachal.

पुलिस के अनुसार हादसा करीब नौ बजे उस समय हुआ जब दोनों बसें औट टनल से गुजर रही थी। इसी दौरान दोनों बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बसों में बैठे ज्यादातर यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में हिमाचल सहित कई अन्य राज्यों के सैलानी भी शामिल हैं।

बसों में टक्कर के बाद मंडी मनाली नेशनल हाइवे में लंबा जाम लगा हुआ है। हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में किसकी गलती थी इसकी अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed