{"_id":"59d327d0bdafd373cf7253df7b5d90cf","slug":"two-bus-collusion-six-passenger-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में भिड़ंत, छह यात्री घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसों में भिड़ंत, छह यात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 31 Jul 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिला में रिवालसर मार्ग में हवाणी के पास दो निजी बसों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर चोट आई है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक निजी बस रिवालसर से कुल्लू जा रही थी।
दूसरी बस कोठी गैहरी से नैणा देवी आ रही थी। हवाणी के पास दोनों बसों में एकाएक जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बस में बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायल महिला नरमु देवी के नाक पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
टक्कर में दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर ले जाया गया।
यहां से उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन