{"_id":"5eb19b318ebc3e902b0f7159","slug":"two-brothers-clashed-with-doctor-and-team-to-pamphlet-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 का पंफ्लेट लगाने गए डॉक्टर और टीम के साथ भिड़े दो भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोविड-19 का पंफ्लेट लगाने गए डॉक्टर और टीम के साथ भिड़े दो भाई
Tue, 05 May 2020 10:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 May 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली की पनालथ पंचायत में बाहर राज्यों से आए दो भाई घर के बाहर कोविड-19 का पंफ्लेट लगाने पर प्रशासन की टीम से भिड़ गए। जानकारी के मुताबिक होम आईसोलेशन के दौरान घर के बाहर कोविड-19 का पंफ्लेट लगाने गई चिकित्सक सहित आंगनबाड़ी, आशा वर्कर व पंचायत प्रधान के साथ दो भाइयों ने बदतमीजी की। बताया जा रहा है कि घाड़ निवासी वीरेंद्र और उसका भाई राजेश लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्य से घर आए थे, जिनको होम आईसोलेट किया गया था।
विज्ञापन
जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर के बाहर कोविड-19 का पंफ्लेट लगाने गई तो दोनों भाइयों ने उनके साथ बहसबाजी और बदतमीजी की। इसकी सूचना पंचायत प्रधान रेणु बाला को दी गई तो रेणु बाला के साथ भी उन्होंने बदतमीजी की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रधान रेणु बाला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना जवाली में की। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा कोविड-19 का पंफ्लेट लगवाया तथा होम क्वारंटीन के नियम तोड़ने पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उधर, एसएचओ जवाली करतार चंद पखरेटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन