{"_id":"57ebd76f4f1c1b9074573bb1","slug":"two-arrested-in-robbery-case-from-kamrunag-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरूनाग झील से खजाना लूटने के संदेह में दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरूनाग झील से खजाना लूटने के संदेह में दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिला की प्रसिद्ध कमरूनाग झील से खजाना लूटने आए दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने मंदिर कमेटी की शिकायत पर हिरासत में लिया है। बुधवार को कमरूघाटी के झौर से गोहर पुलिस ने कमरूनाग मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों की शिकायत पर दो संदिग्ध युवकों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को मंदिर कमेटी के पूर्व कटवाल निर्मल सिंह ने शिकायत दी कि पिछले दो तीन दिनों से कमरूनाग झील का खजाना लूटने के लिए कुछ संदिग्ध लोगों ने झौर की पहाड़ी पर टेंट लगाया हुआ है और इन संदिग्ध युवकों की गतिविधियों से स्थानीय लोग दहशत में है। पूर्व कटवाल के अनुसार झौर में टेंट लगाए बैठै इन संदिग्ध युवकों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बुधवार को गोहर पुलिस की टीम ने कमरूनाग झील में लूट होने के संदेह की शिकायत के आधार पर सरोआधार होकर झौर में जब दबिश दी तो दो संदग्धि युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों युवक बल्ह क्षेत्र से संबंध रखते हैं और कमरूनाग मंदिर के रास्ते झौर की पहाड़ी पर टेंट लगाए हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस की दबिश के बाद हालांकि दोनों युवकों के पास कोई भी हथियार या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। मगर पुलिस ने जब दोनों युवकों के बैग की तलाशी ली तो बैग में पुलिस को राशन, कंबल और रास्ते में ठहरने का सामान मिला है। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेने की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के कब्जे से उनके आधार कार्ड जब्त किए गए हैं और दोनों परिजनों को थाना बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों की शिनाख्त के बाद और मंदिर कमेटी कमरूनाग के बयान कलमबद्ध करने के बाद हिरासत में लिए दोनों युवकों को रिहा किया जाएगा। कमरूनाग झील में सर्दियों और बरसात में झील से खजाना लूटने वाले संदिग्ध लोगों का कमरूनाग पहाड़ी पर आवागमन सक्रिय हो जाता है।
इसी कड़ी के चलते जब मंगलवार को कमरूनाग मंदिर कमेटी के लोगों को पिछले दो तीन दिनों झौर नामक स्थान पर ठहरे दो युवकों को संदिग्ध रूप में देखा गया तो कमेटी के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत एसएचओ चांद किशोर की अगुवाई में जब कमरूनाग के झौर में दबिश दी तो पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।