फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Twin minor sisters first kidnapped and then raped in una himachal

नाबालिग जुड़वा बहनों से अपहरण के बाद दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jul 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Twin minor sisters first kidnapped and then raped in una himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऊना जिले के उपमंडल हरोली के तहत एक गांव की दो जुड़वा बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपियों को न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित नाबालिगों ने हरियाणा के जींद के रहने वाले दो युवकों पर अपहरण के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 23 जून को आरोपी युवक हरोली के एक गांव से दोनों नाबालिग बहनों का अपहरण करके ले गए। पुलिस को 26 जून को किडनैप की दोनों नाबालिग बहनें हरियाणा के जींद में मिलीं। यहां से इनको घर वापस लाया।
विज्ञापन


इससे पहले पीड़ित बहनों के परिजनों ने पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनों को दो युवकों के साथ चार दिन में ढूंढ निकाला। इसके बाद किशोरियों को अदालत में पेश किया गया। यहां उन्होंने दो युवकों पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने पीड़ित दोनों बहनों की शिकायत के आधार पर 2 जुलाई को दो आरोपी युवकों को जींद से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार हरोली उपमंडल के तहत एक गांव की दो जुड़वा बहनों को पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के दो युवकों पर किडनैप कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवतियों को किडनैप करने और दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला थाना प्रभारी इंदू देवी का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित दोनों बहनों के बयान दर्ज कर आरोपी राहुल और सन्नी दोनों निवासी जींद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed