फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck scorpio collied one died in himachal.

ट्रक स्कॉरपियों में टक्कर, एक की मौत, आठ घायल

Sun, 31 May 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 31 May 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
truck scorpio collied one died in himachal.

शिमला बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ब्रह्मपुखर के समीप पंजोग नामक स्थान पर रविवार सुबह एक ट्रक और स्कॉरपियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस हादसे में शिमला जा रहे बिरोजा और तारपीन फैक्टरी से सेवानिवृत्त हुए एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक समेत आठ अन्य घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी अपने पेंशन से संबंधित दस्तावेज न्यायालय में जमा करवाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। ट्रक चालक अभी फरार बताया जा रहा है, जबकि घायलों का जिला अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। एसपी अशोक कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

शिमला जा रहे थे कारखाने से सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

truck scorpio collied one died in himachal.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरोजा और तारपीन फैक्टरी से सेवानिवृत्त हुए कुछ लोग सुबह शिमला के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें शिमला उच्च न्यायालय में चल रहे पेंशन संबंधी मामले को लेकर कुछ जरूरी दस्तावेज अपने अधिवक्ता तक पहुंचाने थे।

सभी लोग सुबह किराये पर गाड़ी स्कॉरपियो हायर कर शिमला निकल गए। इस बीच गाड़ी की सुबह साढे़ नौ बजे ब्रह्मपुखर के समीप पंजोग नामक स्थान पर सामने से आ रहे एक ट्रक से सीधी भिंड़त हो गई।

इससे गज्जन राम पुत्र तुलसी राम गांव खनसरा रघुनाथपुरा की मौत हो गई, जबकि प्यार सिंह निवासी खनसरा, हरि राम निवासी जबली, जगदीश राजपुरा, मस्त राम जबली, सीताराम-1, सीताराम भराड़ी, रतनी देवी नोआ, अंकित (चालक व मालिक) घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी नम्होल से दल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed