फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck and Bike Accident in Mandi One Dead

सड़क हादसे में पंचायत सहायक की मौत, ट्रक चालक फरार

Mon, 28 Mar 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Mon, 28 Mar 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
Truck and Bike Accident in Mandi One Dead
आरोपी ट्रक चालक को गाड़ी सहित हिरासत में लेने के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है।

हिमाचल के मंडी में बलद्वाड़ा तहसील मुख्यालय के समीप बतैल में रविवार दोपहर ट्रक और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में भांबला पंचायत में तैनात पंचायत सहायक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज कर सरकाघाट पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमदत्त 35 पुत्र खजाना राम निवासी गांव तलवाड़ा डाकघर गाहर रविवार दोपहर को पंचायत घर में सरकारी कामकाज निपटा कर घर लौट रहा था। बाइक से सोमदत्त बलद्वाड़ा होते हुए शॉर्टकट रूट से घर जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद दुकानदारों ने घायल सोमदत्त को निजी वाहन से बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फरार चल रहे आरोपी ट्रक चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ट्रक चालक के विरुद्घ पुलिस ने आईपीसी की धारा 184, 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एसएचओ सरकाघाट नीलकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गाड़ी सहित हिरासत में लेने के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। सभी जिलों की पुलिस को वायरलेस से मैसेज भेजकर नाकाबंदी कर दी गई है। शीघ्र आरोपी हिरासत में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed