{"_id":"e72d047c3284079d80c397c6ca1954be","slug":"truck-accident-near-lakar-bajar-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्कड़ बाजार में पलटा ट्रक, वन वे हुआ ट्रैफिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्कड़ बाजार में पलटा ट्रक, वन वे हुआ ट्रैफिक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्कड़ बाजार के पास शनिवार सुबह एक ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में किसी को चोटें तो नहीं लगी लेकिन इससे दोपहर बाद तक ट्रैफिक वन वे रहा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लोहे से लदा यह ट्रक सुबह करीब आठ बजे लक्कड़ बाजार की ओर जा रहा था। इसमें काफी ज्यादा लोहा लदा हुआ था।
जैसे ही लक्कड़ बाजार बस स्टैंड के पास चढ़ाई चढ़ने लगा कि अचानक अगला हिस्सा उपर उठ गया। इससे पीछे लदी लोहे की ग्रिल सड़क पर बिछ गई।
इसके बाद यह दोपहर बाद तक ऐसे ही सड़क के बीचों बीच पड़ा रहा। ट्रैफिक पुलिस को यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को वाया छोटा शिमला संजोली के लिए रवाना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रैंफिक कंट्रोल रूम के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे तक इस ट्रक से यातायात बाधित हुआ। इससे विक्ट्री टनल और ऑकलैंड टनल के पास लंबा जाम भी लगा रहा।