फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transport minister GS Bali visit to accident spot at chopal

मंत्री जी बोले, सड़क तो ठीक है फिर कैसे गिरी बस?

Thu, 29 May 2014 10:26 AM IST
Updated Thu, 29 May 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
Transport minister GS Bali visit to accident spot at chopal

ठियोग के पास हुए बस हादसे से खुद परिवहन मंत्री जीएस बाली भी हैरान हैं। दुर्घटना स्थल बहुत खतरनाक नहीं था। सड़क भी काफी चौड़ी थी और रास्ते में दिन की रोशनी थी।

विज्ञापन


ड्राइवर गाड़ी सही चला रहा था और टाटा मोटर्स की बस भी एकदम नई थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि सवारियों से लदी बस खाई में जा गिरी।

मंत्री ने इस बारे में स्थानीय लोगों से भी बात की। हालांकि, कुछ लोग उनके तीन दिन बाद मौके पर पहुंचने को लेकर भी सवाल उठा रहे थे।

परिवहन मंत्री ने बनाई जांच कमेटी

Transport minister GS Bali visit to accident spot at chopal

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इस रहस्य की जांच के लिए एक तकनीकी कमेटी गठित की है। कमेटी में लोक निर्माण विभाग, परिवहन निगम और विभाग के तकनीकी अधिकारियों के अलावा टाटा मोर्ट्ज के विशेषज्ञ अधिकारी भी शामिल होंगे ताकि दुर्घटना के सही कारणों की जानकारी प्राप्त हो सके।

यह तथ्य है कि दुर्घटना के समय बस ओवरलोड थी। सिर्फ तीन साल पहले सड़क पर उतरी टाटा मोटर्स की इस 37 सीटर बस में चालक परिचालक सहित करीब 74 यात्री सवार थे। ओवरलोडिंग के कारण बस स्पीड भी ज्यादा नहीं थी। सड़क काफी चौड़ी और पक्की थी। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण सड़क पर ट्रैफिक भी ज्यादा नहीं था।

बस बैक होकर खाई में गिरी है जिससे साफ होता है कि बस चालक की लापरवाही से दुर्घटना नहीं हुई है। तो क्या बस में कोई तकनीकी खराबी आने के कारण दुर्घटना हुई? यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को निगम देगा मुआवजा

Transport minister GS Bali visit to accident spot at chopal

लेलू पुल बस हादसे के तीन दिन बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को निगम की ओर से मुआवजा दिया जाएगा, चाहे वह हिमाचल का हो या फिर दूसरे राज्य का।

परिवहन मंत्री सुबह 8:40 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और करीब 12 मिनट तक घटनास्थल का दौरा किया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सैंज में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अब बसों में म्यूजिक सिस्टम लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में कार्रवाई के लिए आरटीओ को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, हादसे के तीन दिन बाद आने के सवाल पर मंत्री थोड़ा बिफर गए, लेकिन बाद में बोले उनका स्वास्थ्य खराब था, इसलिए नहीं आ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed