{"_id":"5d3854428ebc3e6cb56846a7","slug":"three-unknowns-youth-tear-uniform-of-police-si-and-home-guard-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग से रोका तो फाड़ दी एसआई और होमगार्ड की वर्दी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हुड़दंग से रोका तो फाड़ दी एसआई और होमगार्ड की वर्दी, आरोपी फरार
Wed, 24 Jul 2019 06:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता बाजार में गश्त पर गए पुलिस सब इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड जवान के साथ कुछ युवकों ने हाथापाई कर वर्दी फाड़ डाली। गश्त पर आए एसआई और होमगार्ड ने इन युवकों को हुड़दंग मचाने से रोका था। पुलिस के साथ उलझने के बाद युवक मौके से फरार भी हो गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार थाना झंडूता के तहत मंगलवार रात करीब 11.30 बजे सब इंस्पेक्टर और होमगार्ड जवान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। झंडूता बाजार पहुंचने पर तीन बाइकों के साथ तीन लड़के हुड़दंग मचाते हुए दिखे। युवकों को जब हुड़दंग मचाने से रोका गया तो वे पुलिस के साथ उलझ पड़े। देखते ही देखते युवक एसआई और होमगार्ड से हाथापाई पर उतर आए। झड़प में होमगार्ड सुशील व एसआई संजय कुमार की वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन
इस दौरान तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी झंडूता संजीव कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 353, 332, 504, 506 की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि युवकों की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवकों को जल्द हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन