फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three lakh cash and jewelery worth lakhs stolen in Kullu himachal

कुल्लू में तीन लाख की नकदी और लाखों के आभूषण चोरी, शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 04 Sep 2019 07:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Sep 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Three lakh cash and jewelery worth lakhs stolen in Kullu himachal

हिमाचल के जिला कुल्लू के भुंतर थाना के तहत बजौरा में एक मकान से 5.60 लाख रुपये की चोरी हो गई है। शातिरों ने घर में रखी तीन लाख की नकदी के साथ लाखों के आभूषण भी उड़ा लिए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


  पुलिस को दी शिकायत में बजौरा निवासी इंद्र देव ने कहा कि वह 30 अगस्त को अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ गए हुए थे। दो सितंबर की रात को जब वह घर पहुंचे तो देखा की उनके घर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। जैसे ही वह घर में अंदर गए तो कमरे में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पाया।
विज्ञापन


उन्होंने जब घर में रखी नकदी व आभूषण को देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में रखी तीन लाख की नकदी के साथ सोने के आभूषण भी चोरी हो गए थे। उन्होंने कहा कि शातिरों ने घर की खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने भुंतर थाना में शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।


पुलिस की एक टीम पहले ही घटनास्थल का दौरा कर चुकी है और इस दौरान वीडियो के साथ फोटोग्राफी भी की गई है। पुलिस चोरी की वारदात के सबूतों को एकत्रित कर रही और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed