फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three arrested among girl with 600 gram charas in kullu himachal pradesh

चरस के साथ एक युवती, तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 17 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
three arrested among girl with 600 gram charas in kullu himachal pradesh

बंजार में पुलिस ने गश्त के दौरान शनिवार सुबह एक युवती और तीन युवकों को 622 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस का एक दल गश्त पर था।

विज्ञापन


इस दौरान बंजार के बठाहड़ चौक से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। इसके चलते बठाहड़ से कुल्लू की तरफ आ रही एक कार को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार युवक घबरा गए। पुलिस ने तलाशी ली तो कार सवारों से  622 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने मनी राम (22) निवासी बंजार, जगदीश (25) तथा सीता राम (25) के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया है। इन युवाओं ने चरस को कहां से लाया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच बंजार पुलिस थाना के एएसआई मनोज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed