{"_id":"5c0d2c54bdec22414f578c86","slug":"three-agents-arrested-for-fraud-in-name-of-sending-to-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को सऊदी भेजने के नाम पर धोखाधड़ी में तीनों एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को सऊदी भेजने के नाम पर धोखाधड़ी में तीनों एजेंट गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल और पंजाब के 14 युवकों को टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी तीनों एजेंटों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह एजेंट सुंदरनगर के डिनक क्षेत्र से संबंधित हैं।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों के खिलाफ सऊदी अरब में फंसे युवकों के परिजनों ने सुंदरनगर थाने में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में दो दिन पूर्व ही शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि तीनों एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि तीनों आरोपियों पर झूठा आश्वासन देकर 14 युवकों को 90-90 हजार रुपये की राशि लेकर सऊदी अरब भेजने का आरोप है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार युवकों को टूरिस्ट वीजा देकर भेजा गया और कहा गया कि तीन माह के अंदर एजेंसी का मालिक सभी युवकों को वर्क वीजा लेकर देगा। जबकि ऐसा हुआ ही नहीं। और तो और सऊदी अरब में फंसे युवकों से बंधुआ मजदूरों की तरह काम करवाया गया।
उन्हें वर्क वीजा नहीं दिया गया जिसके कारण इन सभी युवकों को सऊदी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। चार युवकों की भारत वापसी हो गई है जबकि अब भी 10 युवक सऊदी में ही फंसे हुए हैं।