सेक्स रैकेट मामले में पुलिस को इसकी तलाश, तीन आरोपियों को रिमांड पर भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। ये दलाल बताए जा रहे हैं। ये लोग ही युवतियों और ग्राहकों के बीच सौदेबाजी का काम करते थे।
पुलिस को अंदेशा है कि इस रैकेट को चलाने वाले कुछ और लोग भी हो सकते हैं। इन सब का मास्टरमाइंड कौन है, इसकी तलाश की जा रही है। शिमला में किस किस होटल में इससे पहले एस्कोर्ट सर्विस दी गई है इसका खुलासा भी आरोपियों ने किया है।
इन होटल संचालकों की भी पुलिस लिस्ट बना रही है और आने वाले दिनों में उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। शीघ्र एक टीम चंडीगढ़ भी भेजी जा रही है।
आरोपी उगलेंगे कई राज
शिमला एस्कोर्ट सर्विस की ऑनलाइन साइट किसने बनाई, इस दिशा पर भी जांच चल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि चार दिन के रिमांड के दौरान कई और राज आरोपी उगलेंगे।
इनके साथ जिस युवती को पकड़ा गया था, उसे पुलिस की निगरानी में नारी निकेतन में रखा गया है। पुलिस ने आधी रात को मशोबरा के पास एक लग्जरी गाड़ी से दो पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा था। इनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
आरोपियों के खिलाफ थाना ढली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी शिमला एस्कोर्ट सर्विस के नाम से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाते हैं। उधर, डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि आरोपियों का चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इनसे पूछताछ जारी है।