{"_id":"7bbbd5259eae39d22c57a92c6c64c805","slug":"thief-stolen-police-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान! पुलिस अधिकारी की बाइक ले उड़ा चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हे भगवान! पुलिस अधिकारी की बाइक ले उड़ा चोर
बयूरो/ अमर उजाला, रे (कांगड़ा)
Updated Wed, 16 Apr 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैहन पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुरजीत पटियाल की बाइक सोमवार रात्रि चोर उनके आवास से चुराकर फरार हो गया। एएसआई ने पत्रकार की मदद से चोर का पीछा कर बाइक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
चोर का पीछा करते हुए एएसआई और पत्रकार घायल भी हो गए। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे के करीब चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एएसआई सुरजीत पटियाल ने बताया कि बीती रात वह अपनी बाइक पर सवार होकर बराल स्थित अपने क्वार्टर गए थे।
विज्ञापन
बाइक की चाबी साथ ही लगी थी, जिसके चलते चोर बाइक स्टार्ट कर वहां से फरार हो गया। इसका पता चलते ही उन्होंने चौकी में सूचित किया। पुलिस ने नाकाबंदी कर चोर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक पत्रकार की मदद से क्षेत्र की गश्त शुरू कर दी। तभी एक निजी स्कूल के रास्ते में खड्ड के पास उन्हें एक बाइक सवार दिखाई दिया। पीछा करने पर चोर ने चलती बाइक से उन्हें धक्का दिया।
उसके बाद वह खुद भी गिरा और उन्हें भी बाइक सहित नीचे गिरा दिया। चोर उनकी बाइक को घटना स्थल पर ही छोड़ कर भाग निकला।
एएसआई सुरजीत पटियाल ने बताया कि इलाके में चोर गिरोह सक्रिय है और पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस की ओर से शीघ्र ही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।