{"_id":"57d815684f1c1bef30d481c6","slug":"theft-case-at-theog-jwellery-and-cash-stolen-with-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहनों और नकदी से भरी ढाई क्विंटल की तिजोरी उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहनों और नकदी से भरी ढाई क्विंटल की तिजोरी उठा ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते ठियोग में रहीघाट के पास एक मकान से चोर ढाई क्विंटल की तिजोरी ही उठा ले गए। तिजोरी में गहनों, नकदी के अलावा जरूरी कागजात थे। भारी भरकम तिजोरी चोर कैसे उठा ले गए, यह सोचकर पुलिस का सिर पर भी चकरा गया है।
विज्ञापन
आशंका जताया जा रही है कि यह किसी गिरोह का काम हो सकता है। प्रभावित श्याम लाल शर्मा ठियोग में दवाइयों की दुकान चलाते हैं। वारदात के समय ये पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। मंगलवार सुबह ये घर लौटे। अंदर जाकर देखा तो दोनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
कमरे में मौजूद भारी भरकम तिजोरी गायब थी। कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर का सामान बिखरा हुआ उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी ठियोग मनोज जोशी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
श्याम शर्मा ने कहा कि तिजोरी में कीमती गहने, नगदी के अलावा जरूरी कागजात भी थे। उन्होंने बताया कि तिजोरी को ले जाना किसी अकेले की बस की बात नहीं। इसमें किसी गिरोह का हाथ हो सकता है।