फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theft case at ponta in film style.

चोरी का ये नया स्टाइल जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

Mon, 25 Jul 2016 06:54 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 25 Jul 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
Theft case at ponta in film style.

चोरी की ये वारदात पढ़कर आपके भी होश उड़ जाएंगे। हिमाचल के पांवटा के देवीनगर वार्ड-10 में चोर आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। फिल्मी स्टाइल में चोरों ने तीनों कमरों के ताले तोड़कर अंदर दाखिल होकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


चोरों ने पहले वहां खाया-पीया और फिर नहा धोकर हाथ साफ कर गए। चोरी की वारदातों वाले तीनों कमरों में ताले जस के तस मिले है। जबकि, वारदात को अंजाम देने के दौरान गिरोह सदस्यों ने आराम से किचन में चाय बनाकर नमकीन का स्वाद चखा।
विज्ञापन


बाथरूम में स्नान करने के बाद, आराम से चोरी कर बाहर निकल गए। देवीनगर निवासी पीड़ित किरायदारों प्रदीप कुमार, बबीता व विनीता समेत पड़ोसियों का कहना है कि चोरों को हौंसले बुलंद हैं। चोरी की वारदात को जिस ढंग से अंजाम दिया गया उससे चोर बेखौफ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ताले खोले फिर वापस भी लगा दिया

Theft case at ponta in film style.

देवीनगर में चोरी की वारदात वाले कमरों के किरायेदारों ने बताया कि ताले तोड़े नहीं गए हैं। उनको आराम से खोल कर, चोरी के बाद वापस लगाया गया है। इससे संदेह है कि कोई ताले बनाने का कार्य जानने वाले या इसी कालोनी के कोई भेदिया चोर गिरोह में शामिल है।

बबीता व वनिता ने कहा कि उनके रूम में चोरी की वारदात के दौरान रात को चोरों ने चाय बनाकर पी व  किचन में रखा नमकीन भी खाया है। नाहने के लिए बाथरूम में रखा साबुन व शैंपू तक यूज किया गया है। जिससे साफ लगता है कि किसी तरह का कोई डर पकड़े जाने का चोरों को मन में नहीं था।

चोरी के दौरान रूम में लोहे की रॉड व अपना एक लाइटर छोड़ गए हैं। अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए साथ लगती खाली भूमि वाली दिवार को फांदकर पहुंचे । इस स्थल पर लंब घास व झाड़ियां टूटी पड़ी हैं। इसी स्थल पर चोरी हुए दो मोबाइल में से एक मोबाइल सुबह मिला है।

लाखों की ज्वेलरी एवं नकदी घर से उठाई

Theft case at ponta in film style.

यहां रहने वाली बबीता व वनीता ने बताया कि वह निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रविवार को सुबह वह अपने गांव जाने वाली थी, जबकि शनिवार को सहेली के घर गई थी। सुबह वह लौटकर आई तो उनके कमरे का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

कमरे से 5 हजार नगद, सोने की दो बालियां, चांदी का कंगन व 2 अंगूठी तथा 2 मोबाइल गायब मिले। केवल एक मोबाइल साथ लगते जमीन पर गिरा मिला। साथ लगते कमरे में प्रदीप कुमार निवासी मुज्जफरनगर (उत्तर प्रदेश) का परिवार रहता है।

किरायेदार मार्केटिंग का कार्य करता है। 21 जुलाई को परिवार समेत अपने घर गया था। वापस पहुंचने पर कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। प्रदीप ने बताया कि घर से सोने की चैन व लोकेट चोरी हो गए हैं।

अज्ञात चोर कमरे से इंडक्शन चूल्हा, सिलेंडर भी उठाकर बाहर बरामदे तक लेकर पहुंचे थे। लेकिन, शायद रात को यह सामान चोरी करके ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। साथ लगते तीसरे किरायेदार के कमरे में बाहर कुंडी लगी दी गई थी।

इसी मकान में दो दिन पहले उत्तर प्रदेश निवासी पंकज के घर भी चोरी हो चुकी है। घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से बनारसी साड़ियों से भरे सूटकेस को उड़ा ले गए। बता दें कि इसी वार्ड में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं।

इन चोरियों में नशेड़ियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी अशोक चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed