फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Theft attempt at PNB Mandi Branch.

PNB में चोरी की कोशिश, कैमरे में कैद हुए दो नकाबपोश

Thu, 05 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Thu, 05 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Theft attempt at PNB Mandi Branch.

हिमाचल के मंडी जिला के करसोग उपमंडल के तहत पंजाब नेशनल बैंक की कोटलू शाखा में शातिरों ने चोरी करने की नाकाम कोशिश की। मंगलवार रात को शातिर बैंक की पिछली दीवार पर लगी खिड़की की जाली और ग्रिल को काटकर बैंक में घुसे।

विज्ञापन


लेकिन, बैंक से पैसा चुराने में कामयाब नहीं हो सके। चोरों ने गैस कटर से स्ट्रांग रूम के दरवाजे को भी काटने का प्रयास किया। लेकिन, शातिर इसमें सफल नहीं हो पाए। जिस कारण उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक कोटलू के कर्मचारी बुधवार सुबह जब बैंक पहुंचे तो वहां पर कंप्यूटर और अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला। बैंक में अलमारी भी खुली पड़ी थी। प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक योगेश ठाकुर ने चोरी का पता चलते ही पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एएसआई भोम प्रकाश की अगुवाई में पुलिस दल बैंक में पहुंचा। शातिरों ने बैंक में प्रवेश करने के लिए भवन की पिछली दीवार की जाली और ग्रिल को काट दिया था। यहीं से शातिर बैंक में दाखिल हुए। चोरों ने बैंक के अंदर कंप्यूटर और अन्य सामान के साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें दो व्यक्ति खिड़की से अंदर घुसते हुए पाए गए हैं। शातिरों ने अपने मुंह को पूरी तरह ढककर रखा था। मोबाइल की रोशनी में शातिरों ने गैस कटर से स्ट्रांग रूम के मेन दरवाजे को काटने की कोशिश की।


लेकिन, वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। करसोग थाना प्रभारी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed