फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theaft case in kangra dharmshla

तेजधार हथियार से हमला कर लाखों की लूटपाट

Wed, 29 Oct 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा Updated Wed, 29 Oct 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
theaft case in kangra dharmshla

धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत सिद्धबाड़ी के गांव बागनी में लुटेरों ने आधी रात को लूट का विरोध करने पर मकान मालिक पर तेजधार हथियार जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


इससे इनके सिर पर 12 टांके लगे हैं। घर के मालिक परवेज कुमार को तुरंत धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सिर पर 12 टांके लगे। परवेज कुमार का उपचार धर्मशाला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले चोरों ने गांव के दो घरों के ताले तोड़े। रविवार रात करीब दो बजे लुटेरों ने गांव के सुरेंद्र चंदेल के घर से दो सोने की अंगुठियां, एक सोने की चेन और दस हजार रुपये की नगदी चुराई। इसके बाद विक्रम चंदेल के घर के ताले तोड़कर 14 हजार रुपये नगद, सोने का सेट, चांदी की पायलें और मंगलसूत्र पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लुटेरों ने अपना तीसरा निशाना परवेज कुमार के घर को बनाया। लुटेरों ने परवेज के घर के ताले तोड़ने शुरू किए। इतने में परवेज कुमार की नींद खुल गई। उसने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उसके सिर पर तेज हथियार से वार कर दिया है। इतने में परवेज की भाभी इंदु कुमारी भी पहुंच गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इतने में ही लुटेरे वहां से फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए और घायल परवेज को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, जहां पर घायल का उपचार किया जा रहा है। योल पुलिस चौकी के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।


कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने धरना देने को चेताया
ग्रामीणों सुरेंद्र, गुलवंत, राजेश और अजय ने बताया कि  इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। शीघ्र ही पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे पुलिस और प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे।

अभी तक इलाके में एक दर्जन से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं। सिद्धबाड़ी पंचायत की प्रधान मधु घटना के संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed