{"_id":"8f0cd48545723f05c0e105d8a0d0d970","slug":"the-suspicious-death-of-punjab-pilgrim-at-chintpurni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में पंजाब के श्रद्धालु की संदिग्ध मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंतपूर्णी में पंजाब के श्रद्धालु की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 22 Nov 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी में शनिवार तड़के चार बजे के करीब बस स्टैंड के पास निजी होटल में ठहरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान रोशन लाल पुत्र जिमा (50) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति के साथ उसकी साली होटल में ठहरी हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के समय एक अधेड़ व्यक्ति और उसके साथ आई महिला ने उक्त होटल में ठहरने के लिए कमरा किराये पर लिया। पुलिस के अनुसार उसके साथ ठहरी हुई महिला सविता रिश्ते में उसकी साली लगती है।
विज्ञापन
उसने बताया कि तड़के चार बजे के करीब उक्त व्यक्ति के शरीर में कंपन हुआ और पसीना पड़ा, जिस पर उसने होटल वालों को सूचित किया। इसके बाद उक्त व्यक्ति को तुरंत स्थानीय अस्पताल चिंतपूर्णी ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
डा. बबिता शर्मा ने बताया कि जब उक्त व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था तो उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। जिस होटल में व्यक्ति की मौत हुई, वह होटल देहरा थाना के अंदर पड़ने के कारण घटना की सूचना देहरा पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। देहरा थाना के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि उक्त होटल के कमरे में पैरासिटामोल दवाई के पत्ते मिले हैं। हो सकता है कि उक्त व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हुई हो।
वहीं, व्यक्ति के साथ आई महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। व्यक्ति पंजाब बिजली बोर्ड में जेई के पद पर कार्यरत था। इस बारे में देहरा डीएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।